बधाई हो" - एक मार्गदर्शिक के आखिरी अध्याय का अंत
हमें उम्मीद है की आपने पोस्ट ऑफिस RD निवेश के बारे में ठीक तरह से समझा होगा।
हम आपसे एक नए विषय के साथ फिर मिलेंगे।
रेकरिंग डिपाजिट का निवेश काल ख़त्म होने पर आपके पास दो विकल्प होते हैं। या तो आप अपना खाता बंद करवा सकती हैं, या फिर पुनः 5 वर्षों के लिए निवेश कर सकती हैं।
अगर आपने पुनः निवेश यानी रिन्यूअल का विकल्प नहीं चुना है तो आपका खाता अपने आप ही बंद हो जाएगा।
खाता बंद होने पर आपको आपकी निवेश राशि आपके दिए हुए पोस्ट ऑफिस बचत खाते में मिल जाएगी।
आप यह राशि चेक के माध्यम से भी पा सकती हैं।
अगर आपने एक साल में ₹10000 से ज़्यादा का निवेश किया है तो कुछ मात्रा में TDS (टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स) कटेगा।
अगर आपने आपने रेकरिंग डिपाजिट में पुनः निवेश किया है, तो आप इस खाते को कभी भी बंद कर सकती हैं। यह आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकती हैं।
सावधान रहें- कभी भी कोई पोस्ट ऑफिस या बैंक अधिकारी आपको कॉल, मैसेज या ईमेल कर आपसे आपका OTP, यूजर-ID, पासवर्ड, पिन, या कार्ड से जुडी जानकारियां जैसे कार्ड नंबर या CVV नंबर नहीं मांगेंगे।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट में निवेश काल चुनने का विकल्प नहीं है। आप इस खाते में 5 वर्षों के लिए निवेश कर सकती हैं। निवेश काल ख़त्म होने पर या तो आप पुनः इसमें निवेश कर सकती हैं या फिर खाते को बंद कर सकती हैं।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट पर ब्याज या रिटर्न हर पोस्ट ऑफिस में सामान्य ही होते हैं।
साल में 12 बार निवेश करने के बाद, आप आपने रेकरिंग डिपाजिट पर क़र्ज़ ले सकती हैं।
प्रश्नोत्तरी
आपने कितना सीखा है, यह समझने के लिए आइए एक त्वरित प्रश्नोत्तरी लेते हैं।
हमें उम्मीद है की आपने पोस्ट ऑफिस RD निवेश के बारे में ठीक तरह से समझा होगा।
हम आपसे एक नए विषय के साथ फिर मिलेंगे।