पोस्ट ऑफिस RD निवेश को बंद कैसे करें?

अपना पोस्ट ऑफिस आरडी खाता कैसे बंद करें?

  • Icon

    रेकरिंग डिपाजिट का निवेश काल ख़त्म होने पर आपके पास दो विकल्प होते हैं। या तो आप अपना खाता बंद करवा सकती हैं, या फिर पुनः 5 वर्षों के लिए निवेश कर सकती हैं।

  • Icon

    अगर आपने पुनः निवेश यानी रिन्यूअल का विकल्प नहीं चुना है तो आपका खाता अपने आप ही बंद हो जाएगा।

  • Icon

    खाता बंद होने पर आपको आपकी निवेश राशि आपके दिए हुए पोस्ट ऑफिस बचत खाते में मिल जाएगी।

  • Icon

    आप यह राशि चेक के माध्यम से भी पा सकती हैं।

  • Icon

    अगर आपने एक साल में ₹10000 से ज़्यादा का निवेश किया है तो कुछ मात्रा में TDS (टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स) कटेगा।

  • Icon

    अगर आपने आपने रेकरिंग डिपाजिट में पुनः निवेश किया है, तो आप इस खाते को कभी भी बंद कर सकती हैं। यह आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकती हैं।

सावधान रहें- कभी भी कोई पोस्ट ऑफिस या बैंक अधिकारी आपको कॉल, मैसेज या ईमेल कर आपसे आपका OTP, यूजर-ID, पासवर्ड, पिन, या कार्ड से जुडी जानकारियां जैसे कार्ड नंबर या CVV नंबर नहीं मांगेंगे।

अगर निवेश काल के दौरान आपको कुछ पैसे निकालने हों तो क्या यह मुमकिन है?

  • हाँ, लेकिन यह कुछ ही गंभीर स्थितियों में मुमकिन है। 

 

  • इनमे आपको कुछ पैसे निकालने अनुमति मिल सकती है। 

 

  • यह अनुमति आपको खाता खुलवाने के 3 वर्ष पूरे होने पर ही मिलेगी। 

 

  • आप इसमें आपने रेकरिंग डिपाजिट निवेश की केवल 50% राशि ही निकाल पाएंगी।

निवेश काल पूरा होने से पहले पोस्ट ऑफिस RD खाते को तोड़ने से क्या पेनल्टी लगेगी?

निवेश काल पूरा होने से पहले पोस्ट ऑफिस RD खाते को तोड़ने से क्या पेनल्टी लगेगी?

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट में प्रीमैच्योर विथड्रावल करने पर आपको उस पोस्ट ऑफिस के बचत खाते जितना ब्याज ही मिलेगा। 

  • Icon

    इससे हमें यह सीख मिलती है।

  • Icon

    पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट में निवेश काल चुनने का विकल्प नहीं है। आप इस खाते में 5 वर्षों के लिए निवेश कर सकती हैं। निवेश काल ख़त्म होने पर या तो आप पुनः इसमें निवेश कर सकती हैं या फिर खाते को बंद कर सकती हैं। 

  • Icon

    पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपाजिट पर ब्याज या रिटर्न हर पोस्ट ऑफिस में सामान्य ही होते हैं।

  • Icon

    साल में 12 बार निवेश करने के बाद, आप आपने रेकरिंग डिपाजिट पर क़र्ज़ ले सकती हैं।

प्रश्नोत्तरी

आपने कितना सीखा है, यह समझने के लिए आइए एक त्वरित प्रश्नोत्तरी लेते हैं।

Sreedevi

बधाई हो" - एक मार्गदर्शिक के आखिरी अध्याय का अंत

हमें उम्मीद है की आपने पोस्ट ऑफिस RD निवेश के बारे में ठीक तरह से समझा होगा। 

हम आपसे एक नए विषय के साथ फिर मिलेंगे।

सीखना जारी रखें

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम खाता

डाकघर राष्ट्रीय बचत मासिक आय खाता पर गाइड
शुरू